नर्मदापुरम,बैतूल,छिंदवाड़ा में मूसलाधार बारिश का आरेंज अलर्ट; 11 तक तेज हवा और वर्षा

भोपाल। मप्र के नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पाढ़र्णा और बालाघाट जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, श्योरपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, कटनी, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़, शाजापुर और छतरपुर सहित जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिलहाल 11 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना पूर्व में जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में, मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर श्री गंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती क्षेत्रो में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है. दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती क्षेत्रो में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है एवं ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. एक ट्रफ़ दक्षिणी राजस्थान से, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ एवं दक्षिणी झारखंड होकर दक्षिण-पश्चिमी गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है एवं ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है.

 

Next Post

कांग्रेस के सत्याग्रह के दिन अशोकनगर में आज दिनभर के लिए बिजली काटी

Tue Jul 8 , 2025
अशोकनगर। कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह के दिन अशोकनगर के एक बड़े क्षेत्र में आज दिनभर के लिए बिजली काट दी गई है। अशोकनगर में आज 9 घंटे बिजली कटौती रहेगी। विदिशा रोड फीडर पर सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक मेंटेनेंस होगा। अशोकनगर12 घंटे पहले अशोकनगर में आज विदिशा […]

You May Like

मनोरंजन