
खंडवा। मूंदी थानाक्षेत्र में नाबालिक से दुष्कृत की घटनाएं काफी हो रही हैं। हालांकि इस बार पुलिस ने एक दिन के अंदर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
पॉक्सो एक्ट में आरोपी सूरज पिता दद्दू अस्तरे जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी जुलवानिया थाना धनगांव को गिरफ्तार किया है।
शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू
एक पीड़िता ने थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 517/25 धारा 64(1), 65(1), 332 (बी) B.N.S. ¾,7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कराया था। पुलिस ने सभी दूर सूत्र दौड़ा दिए। उसे सूचना मिली कि संदेही आरोपी सनावद बसस्टेंड पर है।
ऐसे पकड़ाया सूरज
निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी ने बताया कि आरोपी सूरज बसस्टेंड सनावद पर मिला। आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया। 23 नवंबर को न्यायालय खण्डवा पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जिला जेल खण्डवा भेज दिया।
