
पचमढ़ी। आज सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) राहुल गजभिए से भेंट की। इस दौरान जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपे गए।
प्रमुख मांगें और चर्चा के बिंदु:
मेले में पारदर्शिता: कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि विगत नागपंचमी मेले में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति आगामी 5 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले महाशिवरात्रि मेले में किसी भी कीमत पर न हो। मेले के आयोजन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
डायलिसिस मशीन की स्थापना: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा पचमढ़ी छावनी परिषद अस्पताल के लिए स्वीकृत की गई डायलिसिस मशीन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जोर दिया कि इस मशीन को जल्द से जल्द अस्पताल में स्थापित किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
छावनी परिषद अधिकारी राहुल गजभिए ने दोनों ही विषयों को गंभीरता से सुना और पचमढ़ी के विकास व जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अनीश खान, उपाध्यक्ष गोपालदास कवरा, उपाध्यक्ष हुजैफा बोहरा, पूर्व पार्षद प्रशांत मोंटी, एजाज मोहम्मद खान, अलकेश जैन, दर्शन सिंह दर्शी, शंकर लाल खटीक, वीरेंद्र यादव, बृजमोहन संदेल, विजय तिवारी, माबूद बबलू भाई, दीप नारायण साहू, राजू चौधरी, राशिद कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
