नगर पालिका छतरपुर में 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

छतरपुर। नगर पालिका परिसर में 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी सशक्त, भावपूर्ण और ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं की झलक देखने को मिली, जिस पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य, संस्कृति और शब्दों का यह संगम हमेशा यादगार रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर विधायक ललिता यादव ने सफल आयोजन के लिए सावंत सिंह बुंदेला एवं सूर्य प्रकाश बुंदेला को विशेष रूप से बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, साहित्य प्रेमी और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। आयोजन ने छतरपुर को एक बार फिर साहित्यिक मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया।

Next Post

बेटे की शादी के दौरान पिता की संदिग्ध मौत

Mon Feb 2 , 2026
छतरपुर। जिले के पिपट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनगंवा में बेटे की शादी के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकिशोर […]

You May Like