छत से उतरते समय सीढ़ियों से फिसल कर मासूम की मौत

ग्वालियर: श्रीराम कॉलोनी, गोला का मंदिर में एक छह साल का बच्चा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना छत से उतरते समय हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए न तो शिकायत दर्ज कराई और न ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने दिया। बाद में परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

शहर के गोला का मंदिर, जडेरुआ पिंटो पार्क स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी छह वर्षीय गोपी उर्फ गोपू, पुत्र रविंद्र झा, सोमवार को अपने घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत पर चला गया और उतरते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर आए और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चा छत से उतरते समय सीढ़ियों से गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, क्योंकि इसमें किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप नहीं था।

Next Post

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मुंह से निकला झाग

Thu Apr 3 , 2025
ग्वालियर: पति के साथ खाना खाने के बाद महिला सोने चली गई। पति भी सो गया। शाम को बेटा कोचिंग से लौटा तो मां के मुंह से झाग निकलते देखा। तत्काल पिता को जगाया। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर महिला को जेएएच रेफर […]

You May Like