नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरूद्ध की कार्रवाई

ग्वालियर । शहर में यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा के संचालन के लिये ई-रिक्शा का कलर कोडिंग कर समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित किए गए कलर कोडिंग के अनुरूप ई-रिक्शा का संचालन न करने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरूद्ध निरंतर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रविवार को झांसी रोड थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा कलर कोडिंग का उल्लंघन कर ई-रिक्शा संचालन कर रहे ई-रिक्शा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने निर्देश पर शहर में ई-रिक्शा का संचालन कलर कोडिंग कर दो पालियों में किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा संचालकों को कलर कोडिंग एवं अपनी पाली में ही संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा रविवार को झांसी रोड थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई

Next Post

करहिया में लगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर। भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में लगभग 300 ग्रामीणों ने शामिल होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 50 आवेदनों का […]

You May Like