ग्वालियर स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

ग्वालियर: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रविवार को सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टिकट जांच दल ने स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघनता से जांच की।

जांच के दौरान कुल 142 यात्रियों को अनियमित और बिना वैध टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे नियमानुसार सभी से जुर्माना वसूल किया गया। इस कार्रवाई से रेलवे को कुल 86 हजार 540 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
यह अभियान श्री आर. के. वर्मा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सीटीआई राजीव शर्मा के साथ चेकिंग स्टाफ विकास श्रीवास्तव, रामनिवास मीणा, मुदस्सर खान, अजेंद्र और संजीव का सराहनीय योगदान रहा। रेल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सघन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि वैध टिकट पर यात्रा को प्रोत्साहित किया जा सके।

Next Post

जनविश्वास मजबूत करना है, ढिलाई बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: जनविश्वास अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना और नागरिकों का नगर निगम की कार्यप्रणाली पर विश्वास मजबूत करना है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी। यह बातें नगर […]

You May Like