
जबलपुर। रेलवे पुलिस की पूर्व एक महिला आरक्षक ने अपने पति के साथ मिलकर ठगी का एक ऐसा जाल बुना, जिसमें कई बेरोजगारों के घर-जमीन तक बिक गए। बेरोजगारों को रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिकार बनाया गया है। वर्दी का रौब दिखाकर बेरोजगारों से 60 लाख से अधिक की ठगी की शिकायत के बाद घमापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण शर्मा और उसके पति अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
