छापा: ​सिंगरौली में कुंदन केयर के ठिकानों पर 24 घंटे से जांच जारी, सिधार सोना खदान पर भी रेड

​सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीते 24 घंटों से हड़कंप मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) की टीमों ने कुंदन केयर प्रोडक्ट के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। यह कार्यवाही न केवल सिंगरौली बल्कि कंपनी के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालयों पर भी एक साथ की जा रही है।

​इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त, कर्मचारी नजरबंद

​जांच के दौरान ED ने कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, किसी को भी परिसर से बाहर जाने या बाहरी संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

​सिधार सोने की खदान निशाने पर

​जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी सिंगरौली जिले की चर्चित सिधार सोने की खदान से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर की जा रही है। कंपनी पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेनदेन की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

मुहारी डैम में मिली लाश

Thu Jan 29 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मुहारी डैम में आज एक लाश पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।‌ पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतिक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल […]

You May Like