
खंडवा। जिले के छोटे से गांव सिंगाजी के एक परिवार की दो बेटियों ने प्रदेश और देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है । छह बहने और दो भाइयों के बड़े परिवार से निकलकर इस परिवार की दो बहनों ने कैनो कायाकिंग गेम्स को चुना और उंसमे लगातार सफलता हासिल करती रहीं । जिसके बाद अब इनमें से बड़ी बहन कावेरी जहां 57 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैडल के साथ इंडियन नेवी में रहकर देश की सेवा कर रही हैं।
तो वहीं उनकी छोटी बहन दीपिका ने हाल ही में थाइलैंड में हुई एशियन चेम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। जिसके बाद मंगलवार को दोनो बहने जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचीं थीं,जहां खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने दोनो ही बहनों का सम्मान किया ।
