गोगांवा में 10 दिनों तक पानी नही मिलने पर सरपंच एवं सचिव को नोटिस 

खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिले में कुल 778 नल.जल योजनायें स्वीकृत हैं। इनमें से 603 का कार्य पूर्ण हो चुका है और 173 योजनायें प्रगतिरत हैं। पूर्ण हो चुकी 536 योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दिया गया और 505 योजनाओं का सत्यापन का कार्य हो गया है। उन्होंने जिन योजनाओं में 80 प्रतिशत कार्य हो गया है उन्हें मई माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिन ठेकेदारों द्वारा योजनाओं का काम नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने एवं उनका टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिये गये। गोगांवा की नल.जल योजना से 10 दिनों तक पानी नही मिलने की समस्या पर सरपंच एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

Next Post

हुड़दंग: बारात में शराबी का उत्पात चाकू चला कर 5 को किया घायल  

Mon May 12 , 2025
सुसनेर।ग्राम पिपलिया नानकार में बीती रात शादी समारोह के दौरान बारात के जुलूस में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया. नाच-गाने के माहौल में अचानक शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में तब्दील हो गया और 5 बाराती घायल हो गए. सभी घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल […]

You May Like