
सुसनेर।ग्राम पिपलिया नानकार में बीती रात शादी समारोह के दौरान बारात के जुलूस में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया. नाच-गाने के माहौल में अचानक शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में तब्दील हो गया और 5 बाराती घायल हो गए. सभी घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया. यहां पर सभी घायलों का डॉक्टर अखिलेश कुमार बागी व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया. सोमवार ग्राम पिपलिया नानकार में बारात आई थी. इस दौरान निकासी जुलूस निकाला जा रहा था. तभी शराब के नशे में नाचते समय मामूली टकराव को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर अचानक बामनियाखेड़ी निवासी राजाराम बागरी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया.
इनका कहना है
पिपिलिया नानकार में दुल्हे की निकासी के दौरान शराब के नशे में विवाद हो गया था. जिसमें एक युवक ने चाकू से हमला करते हुए 5 बारातियों को घायल कर दिया था. पुलिस ने बामनियाखेड़ी निवासी आरोपी राजाराम बागरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है.
केसर राजपूत, थाना प्रभारी, सुसनेर
