देवझिरी तीर्थ में बुद्व पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

झाबुआ। सोमवार को वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने जिला मुख्यालय झाबुआ से 8 किमी दूर ग्राम देवझिरी तीर्थ के नर्मदा कुंड में सेैकंडों की संख्या में डुबकी लगाई और भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन किए। यहां शहरी और ग्रामीण भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित नर्मदा कुंड में डुबकी लगाकर महाआरती का आयोजन भी किया जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में श्री संकट मोचन महादेव मंदिर पर भक्तों का ताता लगा रहा। वहीं प्रसादी वितरण का क्रम दिन भर चलता रहा। मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक बडे पैमाने की मनोरंजन और प्रसादी की दुकानें भी लगी। मेले में तड़वी, पटेल, सरपंच व संचिव मुख्य भूमिका निभाते है।

Next Post

रिफिलिंग: एबी रोड पर कार में गैस भरते समय धमाका

Mon May 12 , 2025
शाजापुर। सोमवार को शाजापुर में एबी रोड पर एक कार में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते समय जोरदार धमाका हुआ और कार से आग की लपटें उठने लगी. गनीमत रही लोगों ने समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. प्राप्त […]

You May Like