
मनासा। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत रामपुरा नाके से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए शामिल हुए। कन्याशाला छात्राओं ने 51 फीट लंबा तिरंगा थामा। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। कारगील चौक पर समापन के साथ तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। यात्रा के अंत में नगर परिषद ने प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराया।
