
शाजापुर। सोमवार को शाजापुर में एबी रोड पर एक कार में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते समय जोरदार धमाका हुआ और कार से आग की लपटें उठने लगी. गनीमत रही लोगों ने समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के शहरी हाईवे पर वन विभाग के सामने सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे एलपीजी गैस से चलित एक कार में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भरते समय आग लग गई. गाड़ी में गैस भरते वक्त तेज धमाका भी हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया.
इनका कहना है
इनका कहना है
रिहायशी इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत मिली है. टीम मौके पर जाकर जांच करेगी. शिकायत सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
देवेंद्र प्रताप शर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, शाजापुर
