इंदौर: सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) बिजासन कैंपस में शुक्रवार को बैच नंबर 205 के नव आरक्षकों (ट्रेडमैन) की दीक्षांत परेड उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। परेड में जवानों की टुकड़ियाँ पूरी तैयारी के साथ कदमताल करती हुई निकलीं।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक (IG) सीएसडब्ल्यूटी एवं एसटीसी, बीएसएफ ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षकों ने डम्बल शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
