बेखौफ बदमाशों ने ट्रक चालक. को मारी गोली

सतना: लूट के लिए ट्रक ड्राइवर पर गोली दागने के कथित मामले में अंतत: जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर जीरो में कायमी हो सकती थी लेकिन सूत्र बतातें हैं कि यह केस थाने की सीमा के बीच अटका था।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामपथगमन मार्ग में 20 जनवरी की रात्रि ट्रक सीजी 07 सीजी 7990 का चालक मो तस्लीम खान पिता मो शरीफ खान उम्र 26 वर्ष निवासी चढार थाना मऊगंज जिला मऊगंज चित्रकूट से रात 9.30 बजे के आसपास बुरहानपुर केला लोड करने निकला था।

जो 20 फरवरी की रात्रि सोहावल के रास्ते रात करीब 1.30 बजे रामपथगमन मॉर्ग पहुंचा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने लोहे की कीलों से ट्रक का टायर पंचर कर ट्रक को रोका।तस्लीम ने बताया कि जब टायर बदलने के लिए जैक चढा रहा था तब बदमाश ने सामने आकर पैसा छीनने के लिए छीनाझपटी की, इस बीच उसने गोली दाग दी जो बांह में लगी। पीछे से आ रही पिकअप के लोगों ने मदद की, मौके पर पुलिस आई जो जिला अस्पताल ले गई। वहां से रीवा रेफर कर दिया गया। वहां आपरेशन कर गोली निकाली गई। तस्लीम के पिता ने कहा कि ऐसी वारदात पहले भी इस इलाके में हुई हैं, इन्हें रोकने के लिए पुलिस को पेट्रोलिंग बढानी चाहिए और अकेले वाहन की जगह इकठ्ठा कुछ वाहनों को समूह में जाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

मालूम हुआ है कि कनपटी में कट्टा लगा 3 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।चालक पर बदमाश ने कट्टे से वार किया। कट्टे से निकली गोली चालक के हाथ मे लगी।जिस वजह से वह लहूलूहान हुआ। सिटी कोतवाली और उचेहरा थाना के सीमा के विवाद के चलते मामला अधर में लटका रहा।अंततः उचेहरा थाना प्रभारी के द्वारा घायल चालक से बयान लेकर थाने में अपराध क्रमांक 72/26 बीएनएस की धारा 311, 309(4), 109(1) के तहत कायम कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। चर्चा है कि कुछ संदेहियों से पूछताछ हो रही है।

Next Post

14वें पोप लियो ने फादर थियोफेन को 'सम्मानित' घोषित किया

Sun Feb 22 , 2026
कोच्चि, 22 फरवरी (वार्ता) 14वें पोप लियो ने केरल में जन्में कैपुचिन पादरी फादर थियोफेन को सम्मानित घोषित किया है। पोप ने कैथोलिक चर्च की संत बनाने की प्रक्रिया में एक अहम बदलाव के तहत फादर थियोफेन के बहादुरी भरे गुणों को मान्यता देने वाले एक आदेश को मंज़ूरी दी […]

You May Like