फीबा 3×3 वर्ल्ड कप में लातविया और अमेरिका बने चैंपियन

वारसॉ, 08 जून (वार्ता) लातविया और अमेरिका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीबा 3×3 वर्ल्ड कप में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। लातविया ने रविवार को पुरुषों के फाइनल में जर्मनी को 20-15 से हराकर अपना पहला 3×3 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस जीत के साथ लातविया प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का संग्रह पूरा करने वाली पहली पुरुष टीम बन गई। टोक्यो 2020 में ओलंपिक स्वर्ण, 2017 में यूरोप कप और 2026 में विश्व कप।

सर्बिया ने फ्रांस को 20-19 से हराकर पुरुष वर्ग का कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में, अमेरिका ने कड़े मुकाबले वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 21-20 से हराया। मिकायला विलियम्स ने विजयी बास्केट किया और उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (एमवीपी) चुना गया। यह अमेरिकी महिलाओं का चौथा 3×3 विश्व कप खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2012, 2014 और 2023 में जीत हासिल की थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार महिला फाइनल में पहुंचा था। नीदरलैंड ने अजरबैजान पर 21-14 से जीत के साथ महिला वर्ग का कांस्य पदक हासिल किया। सात दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 40 टीमें शामिल हुईं।

.....

Next Post

बाथरूम में निकला 5.6 फीट लंबा कोबरा, परिवार में मची दहशत, सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा सांप

Mon Jun 8 , 2026
बैतूल। शहर के शांति नगर गौठाना क्षेत्र में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाथरूम में करीब 5.6 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत सर्पमित्र को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like