सिंगरौली: कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा 10 जनवरी को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि जप्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Next Post
स्वामी रामानंदाचार्य जयंती पर सीएम डॉ यादव का वर्चुअल संबोधन, संत परंपरा के योगदान को किया नमन
Sat Jan 10 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की जयंती के अवसर पर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम को भोपाल स्थित राजकीय विमानतल से वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भक्ति आंदोलन के […]

You May Like
-
9 months ago
जॉन कैंपबेल का शतक, वेस्टइंडीज लंच तक 252/3
-
4 months ago
अफगानिस्तान में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार