स्वामी रामानंदाचार्य जयंती पर सीएम डॉ यादव का वर्चुअल संबोधन, संत परंपरा के योगदान को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की जयंती के अवसर पर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम को भोपाल स्थित राजकीय विमानतल से वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज में समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया।

डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से संत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का आह्वान किया।

Next Post

अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच छह माह में पूरी हो, सबूत मिटाने वालों पर भी कार्रवाई हो : कांग्रेस

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच छह माह में पूरी करने और अपराधियों को न्याय प्रक्रिया से दूर रखने की मांग करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर सबूतों को नष्ट करने का काम […]

You May Like