यूनियन बैंक में ग्राहक-कैशियर विवाद से मचा हंगामा

सिंगरौली । बैढ़न स्थित राजकमल होटल परिसर के यूनियन बैंक में आज गुरुवार की दोपहर ग्राहक और बैंक कर्मचारी के बीच हुए विवाद ने बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि करीब 3:30 बजे एक ग्राहक राशि निकालने बैंक पहुंचा था। कैश काउंटर पर किसी बात को लेकर कर्मचारी और ग्राहक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्थिति बिगड़ने पर बैंक परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। ग्राहक की ओर से भी अभद्र भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है। वहीं कर्मचारी द्वारा ग्राहक के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा बैंक के निर्धारित समय और ग्राहकों के प्रवेश को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि समय से पहले शटर बंद कर दिया गया था। पूरे मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बैंक जैसे सार्वजनिक संस्थान में ग्राहकों के साथ संयमित, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार होना आवश्यक है।

Next Post

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल परिवहन के लिए गुप्त समुद्री गलियारा बनाया : रिपोर्ट

Thu Aug 20 , 2026
वाशिंगटन, 20 अगस्त (वार्ता) अमेरिका ने वैश्विक बाजारों में तेल की आपूर्ति बनाये रखने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर एक गुप्त समुद्री गलियारा स्थापित किया है, जिसके तहत अमेरिकी नेतृत्व वाले अभियान में हर रात 15 से 20 तेल टैंकर इस जलमार्ग से गुजर रहे हैं। ‘एक्सियोस’ की एक […]

You May Like