नगर निगम में शॉर्ट सर्किट से भडक़ी आग

सतना: नगर निगम कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी, लेकिन समय पर दमकल और फायर सेफ्टी सिस्टम की वजह से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दूसरे तल पर हुई, जहां नगर निगम के स्टेनों  के चेंबर के ठीक सामने आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया, लेकिन इमारत में मौजूद अग्निशमन उपकरणों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार, इन दिनों नगर निगम कार्यालय में सिविल निर्माण और रखरखाव से जुड़े काम जोरों पर चल रहे हैं।

इसी दौरान बिजली व्यवस्था में कुछ तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग के कारण एमसीबी बॉक्स या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग शुरू में छोटी थी, लेकिन लकड़ी, कागज और अन्य सामग्री के कारण तेजी से फैलने की आशंका थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछारों और फोम के इस्तेमाल से मात्र कुछ ही मिनटों में आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया। सौभाग्य से आग का दायरा सीमित रहा और इमारत के महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड तथा अन्य मूल्यवान सामग्री सुरक्षित बच गई। किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।
न नि में है स्मोक डिटेक्टर
बता दें कि सतना जिले का यह एकमात्र नगर निगम कार्यालय है, जहां फायर एक्विजिशनऔर अग्निशमन के पूरे इंतजाम पहले से मौजूद हैं। यहां स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, स्मोक डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कार्यरत हैं, जिन्होंने इस घटना में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइनों की नियमित जांच और मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी न हो

Next Post

मुंधवा ज़मीन मामले में पार्थ पवार को राहत

Tue Feb 3 , 2026
पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और उनके साथी दिग्विजय पाटिल को कथित मुंधवा जमीन घोटा मामले में बड़ी राहत मिली है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खड़क क्राइम ब्रांच ने में 1,886 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल […]

You May Like