दो महिलाओं, दो युवकों ने की खुदकुशी

जबलपुर। शहर में चार अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं, दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस चारों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

रांझी पुलिस ने बताया कि श्रीमती वंदना विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी नई बस्ती झंडा चौक सुभाषनगर थाना रांझी ने घर पर जहरीली वस्तु सेवन कर लिया देवर प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, दौरान उपचार के महिला की मौत हो गई। इसी प्रकार भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोविंद पटेल 52 वर्ष निवासी ग्राम सिहोदा ने सूचना दी कि उसका लडक़ा दीपक पटैल शराब पीने का आदी है सुबह लगभग 6-30 बजे शराब पीकर कमरा बंद कर काले रंग का बिजली के बायर से फंदा बनाकर पंखे से फंासी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं तिलहरी में आशीष ठाकुर 23 वर्ष ने कमरा के अंदर सीलिंग फेन के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा अधारताल थाने में रमन कोल 21 वर्ष निवासी बरगद के पेड़ के पास ग्राम हथना ने सूचना दी कि उसने 2 वर्ष पहले ग्राम खमरिया चौकी गौर बरेला की रहने वाली रागिनी कोल से प्रेमविवाह किया था। दोनों साथ में रहते थे। दोपहर लगभग 2 बजे अपने दोस्त के पास ग्वारीघाट चला गया था, घर आकर आवाज लगाया पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने दरवाजा तोडक़र अंदर देखा पत्नी के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था, पत्नी की मौत हो गई थी। प्रारम्भिक जांच में मौत फांसी लगाने से होना पाया गया।

Next Post

एल्गिन अस्पताल गेट के बाहर नहीं थम रही मनमानी 

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी एल्गिन में मुख्य गेट के बाहर ऑटो चालक और ई- रिक्शा चालक की मनमानी नहीं थम रही है। देखा गया है कि सवारी के लिए अस्पताल के गेट के बाहर ही वह अपना वाहन खड़ा कर देते हैं और सवारी बैठाने के लिए लग […]

You May Like