साड़ी सहित अन्य सामान हुआ चोरी 

जबलपुर। रांझी के संजयनगर में चोरों ने एक साड़ी दुकान का ताला तोड़कर अंडरगारमेंट सहित साड़ियों सहित नकदी पार कर दी। चोरी में दुकान में रखे अंडरगारमेंट भी गायब कर दिए हैं। यह वारदात है रांझी के शिवशक्ति भवन के पास की। यहां ओम सांई साड़ी सेंटर है। रांझी पुलिस थाने में मानेगांव निवासी रश्मि झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सोमवार शाम 4 बजे दुकान बंद कर के घर चली गई थी। मंगलवार सुबह 10.30 बजे अपनी दुकान आई देखी तो उसकी दुकान के शटर में लगे दोनो ताले टूटे थे। दुकान के अंदर जा कर देखी दुकान के गल्ले मे रखे 15 हजार रूपये नगद और 30 नग साड़ी, लोवर टी शर्ट एवं अंडर गार्मेन्ट के डिब्बे गायब थे। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करके संदेहियों की छानबीन शुरू कर दी है।

Next Post

रानी दुर्गावती के नाम पर वोट माँगती हैं भाजपा: सिंघार 

Tue Jun 24 , 2025
जबलपुर। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कांग्रेस के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए दो टूक कहा है कि वीरांगना के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। आदिवासी समाज का शोषण कर रही है। आज भी प्रदेश के आदिवासियों […]

You May Like