ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने भारत विकास परिषद, शाखा ‘समर्पण’ ग्वालियर द्वारा महाराजबाड़ा पर प्रतिदिन आयोजित ‘दो मिनट राष्ट्र के नाम’ राष्ट्रगान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया।
इस अवसर पर शाखा द्वारा वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि लगातार आठ वर्षों तक प्रतिदिन प्रातः उठकर राष्ट्रगान करना कोई साधारण कार्य नहीं है। यह राष्ट्रसेवा में एक तपस्या के समान है। कार्यक्रम में पार्षद संजय सिंघल एवं पार्षद अनिल सांखला की उपस्थिति रही।
