इंदौर:खजराना क्षेत्र में संपत्ति खरीदने व बैचने के नाम पर धोखाधड़ी और अग्रिम राशि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक बुजुर्ग महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि ममता कॉलोनी में रहने वाले फरियादी की शिकायत पर सामने आया कि वर्ष 2023 में संपत्ति विक्रय के लिए अनुबंध किया था.
आरोप है कि सौदे के दौरान आरोपियों ने छलपूर्वक अग्रिम राशि प्राप्त कर ली, लेकिन न तो संपत्ति का विधिवत हस्तांतरण किया गया और न ही रकम लौटाई गई. मामले में 70 वर्षीय सफिया खातून, 42 वर्षीय साबिर खान, 25 वर्षीय जाकिर खान और 40 वर्षीय शाकिर खान सभी निवासी ममता कॉलोनी खजराना को आरोपी बनाया है. आरोपियों पर विक्रय अनुबंध में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और संपत्ति के फर्जी विक्रय से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. खजराना थाने में अपराध दर्ज कर मामला दर्ज कर जांच शुरु की. थाना प्रभारी का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
