रानी दुर्गावती के नाम पर वोट माँगती हैं भाजपा: सिंघार 

जबलपुर। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कांग्रेस के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए दो टूक कहा है कि वीरांगना के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। आदिवासी समाज का शोषण कर रही है। आज भी प्रदेश के आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है, आरएसएस के नीति नियम जनता पर थोपना चाहती है। शोषित वर्गों के हितों को छीनना चाहती है। जो कांग्रेस कभी होने नहीं देगी।

कांग्रेस को मजबूत किया

उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकौशल की जनता ने रानी दुर्गावती के अभेद किले की तरह कांग्रेस को मजबूत किया। भाजपा कभी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पायी, इसी तरह भाजपा के मंसूबों को नाकामयाब कर जनता कांग्रेस को समर्थन दे। संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री प्रधानमंत्री के चरणों में तीनों सेनाओं के नतमस्तक होने की बात कर सेना के गौरव को धूमिल कर रहे हैं। जिससे साफ है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। वह मंगलवार को समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धाजलि कार्यक्रम में शामिल होने संस्कारधानी पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती आदिवासी समाज की वीर नारी थी जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई करते हुये अपना बलिदान दे दिया, लेकिन हार नहीं मानी थी।

Next Post

मोदी सरकार ने किया अर्थव्यवस्था का बंटाधार: कांग्रेस

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली,24 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है और जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार […]

You May Like