युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लूटी अस्मत

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में पड़ोसी किशोर ने पहले तो युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर डरा- धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्ष पीडि़ता की कुछ समय पहले पहचान पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्ष किशोर से हुई थी। किशोर ने मीठी-मीठी बातें कर युवती को अपने झांसे में ले लिया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते दिनों आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने अधारताल तालाब के पास बुलाया।

जब युवती वहाँ पहुँची, तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पास के ही एक सुनसान इलाके में ले गया और वहाँ उसके साथ जबरन दुराचार किया। पहली घटना के बाद पीडि़ता पूरी तरह सहम गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाने लगा। डरी-सहमी पीडि़ता को आरोपी ने दोबारा अपने पास बुलाया और इस बार वह उसे एक रेस्टोरेंट लेकर गया। रेस्टोरेंट के केबिन के एकांत का लाभ उठाकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ फिर से गलत काम किया। आरोपी की आए दिन की धमकियों और प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने हिम्मत जुटाई और अधारताल थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

Next Post

मेडिकल में शराब बेचते चार तस्कर धराए

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर : गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बाउण्ड्री के पास शराब बेचने वाले दो तस्करों गोल्डी उर्फ कुंवर सिंह राजपूत 25 वर्ष, गोविन्द उर्फ छोटू राजपूत 24 वर्ष दोनों निवासी सगड़ा तिलवारा को दबोचा। स्कूटी में 2 कार्टून में 100 पाव देशी शराब कीमती लगभग 9 हजार रूपये रखी […]

You May Like