अड़ीबाजी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की छुरी

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्त्तार किया. अड़ीबाजी करने के आरोपी के पास से मौके पर मिली छुरी को भी जब्त कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को फरियादी हर्षवर्धन प्रताप (20) निवासी कोटरा सुल्तानाबाद ने दर्ज कराई. फरियादी ने आरोपी सूरज सिरवैया के खिलाफ अड़ीबाजी करने, गंदी-गंदी गालिया देने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सूजल सरवईया (21) निवासी मंदाकनी ओरचिट पेलेस कोलार रोड को एक लोहे की धारदार छुरी के साथ पुलिस ने पकड़ा. आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना कमला नगर सहित थाने में 6 अपराध दर्ज है.

Next Post

बुजुर्ग डॉ. से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश जारी, रूटमैप तैयार कर रही पुलिस

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना पुलिस बुजुर्ग डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि 11 तोला सोना लूटने वाले बाइक सवारों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी अब कर सकती है. […]

You May Like