दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

अहमदाबाद 19 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पांचवें और सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, हालांकि उन्होंने बाद में ओस पड़ने की संभावना को देखते हुए बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मारक्रम ने कहा कि उनकी टीम इस दौरे का अच्छा अंत करने का प्रयास करेगी।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाद में ओस पड़ने की संभावना नहीं है। सूर्यकुमार ने कहा कि सीरीज जीतने के साथ ही उनकी टीम का अधिक ध्यान इस पर होगा कि वह निर्भीक क्रिकेट खेलें। शुभमन गिल चोट के चलते बाहर हैं। बुमराह, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। गिल के अलावा हर्षित राणा और कुलदीप यादव बाहर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चकर्वर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका एकादश:- क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, डॉनोवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एन्गिडी और ऑटनील बार्टमैन।

 

 

 

Next Post

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा निकाली

Fri Dec 19 , 2025
टीकमगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच ने शुक्रवार को ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ का आयोजन किया। यह यात्रा नजरबाग प्रांगण से प्रारंभ हुई। प्रदेश पदाधिकारी रामकृष्ण, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कैट जिलाध्यक्ष केके अग्रवाल और स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डा. […]

You May Like

Play sound