शिखर सम्मेलन से पहले तुर्की में आतंकवादियों से संबंध के संदेह में 100 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार : रिपोर्ट

अंकारा, 26 जून (स्पुतनिक/वार्ता) नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा के व्यापक अभियान के तहत तुर्की की राजधानी अंकारा में आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यहां सात-आठ जुलाई को नाटो राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन होना तय हुआ है। आईएचए समाचार एजेंसी ने गुरुवार को रिपोर्ट दी है कि अदालत के आदेश पर 103 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 26 अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

अंकारा के गवर्नर ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किये हैं। इसके बाद 23 जून को इस अभियान को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जांच में कुल 225 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर आतंकवादी संगठनों, विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट (आईएस/आईएसआईएस), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ तुर्की/मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (टीकेपी/एमएल), मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी (एमएलकेपी) और रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी/फ्रंट (डीएचकेपी/सी) से संबंध होने का संदेह है।

.....

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष हमलावर, कांग्रेस-आप ने एसआईटी की कार्यप्रणाली और सरकारी ढिलाई पर उठाए गंभीर सवाल

Fri Jun 26 , 2026
अयोध्या | अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष सरकार पर पूरी तरह हावी हो गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एसआईटी के गठन और रिपोर्ट सार्वजनिक न किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि जब जांच के […]

You May Like