
टीकमगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच ने शुक्रवार को ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ का आयोजन किया। यह यात्रा नजरबाग प्रांगण से प्रारंभ हुई। प्रदेश पदाधिकारी रामकृष्ण, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कैट जिलाध्यक्ष केके अग्रवाल और स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डा. देवकांत शेषा ने भगवा झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
यात्रा के दौरान व्यापारियों और समाजसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। मिश्रा तिराहे पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, प्रतेन्द सिंघई और बालमुकुंद विश्वकर्मा ने रैली का अभिनंदन किया।
