इंदौर में शुरू हुआ ‘माँ की बगिया’ अभियान, रक्षा राज्य मंत्री ने किया पौधरोपण

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इंदौर में सीमा सुरक्षा बल के केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में ‘माँ की बगिया’ का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फलदार पौधों का रोपण कर इस पहल की शुरुआत की.

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश मंडोला मौजूद रहे. कार्यक्रम की मेजबानी बीएसएफ इंदौर के महानिरीक्षक ने की. पौधरोपण के बाद रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने सभा को संबोधित करते हुए प्रकृति संरक्षण के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने ‘ऑप्स सिन्दूर’ में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बने भारतीय रक्षा उपकरणों की सफलता का उल्लेख करते हुए बीएसएफ के शौर्य और पराक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में रहते हुए न केवल पड़ोसी देशों, बल्कि अन्य विदेशी ताकतों के मंसूबों को भी नाकाम किया है. कार्यक्रम के अंत में महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए.

Next Post

तालाब में डूबने से युवक की मौत 

Sun Aug 10 , 2025
सीधी। नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में दोपहर तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे सुनील द्विवेदी पिता ज्वाला प्रसाद द्विवेदी नहाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरग तलइया […]

You May Like