
अशोकनगर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे और कर्जदारों से परेशान होकर दो सगे भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। तो वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उनके द्वारा जमीन बेचने से लेकर कर्ज व कर्जदारों द्वारा परेशान किये जाने का उल्लेख है। दरअसल बोहरे कालोनी निवासी रामेश्वर सोनी उम्र 38 वर्ष और नंदकिशोर सोनी उम्र 40 गुरूवार दोपहर ट्रेन के सामने रेलवे पटरी पर आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मालगाड़ी के चालक द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया, वहीं पुलिस ने जांच शुरू की तो उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी का उल्लेख किया है। वहीं घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि वह विगत कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
जमीन बेचने के बाद कर्ज चुकाया, लेकिन कर्जदार करते रहे परेशान: मृतकों की जेब से मिले सोसाइड नोट में लिखा कि मैं कामेश्वर सोनी और नंदकिशोर सोनी अपने पूरे होश हवास में लिख रहा हूं कि हम दोनों ने जो कर्जा लिया था, वो हमने अपनी जमीन बेच कर चुका दिया है। लेकिन कुछ लोगों ने हमारे चैक वापिस नहीं किए और वे उन चैको को बैंक में लगाने की धमकी देते हैं, साथ ही हमसे लड़ाई करते हैं। वहीं उन्होंने मकान और दोनों दुकानें महेश और विनोद सोनी के नाम बताते हुए लिखा है कि अब उनके पास कुछ नहीं है, जिससे वह ऐसा कदम उठा रहे है। वहीं उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनके परिवार की रक्षा की जाए और वहीं अंत परिवार से माफी भी मांगी गई है।
एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर दी जान:
हादसे के बाद मालगाड़ी के चालक द्वारी जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसमें उसने बताया कि बड़े ओवरव्रिज के आगे माता मंदिर के आसपास से दो लोग एक दूसरे के गले में हाथ डालकर आए और अचानक से ट्रेन के आगे कूद गए है। वहीं सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची, जहा दो लोगों के क्षत विक्षत अव्यवस्था में शव पड़े मिले। जिन्हें पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
