
दमोह.ट्रक यूपी 86 टी 4266 जिसमें रेलवे की पुरानी मोटर थी, विशाखापट्टन से आगरा जा रहा था और मिनी ट्रक यूपी 80 एफ टी 7305 जिसमें साइकिल थी. लुधियाना से जबलपुर जा रहा था आग लगने का कारण टंकी में हुआ छेद फिर ज्वाला प्रगट हुई.लेकिन दोनों अपने गंतव्य स्थान निकले लेकिन अपनी मंजिल नहीं पहुंच पाए. बटियागढ़ के बड़ी मोड़ पर यह जलकर राख हुए.तीसरा मिनी ट्रक दोनों की टक्कर को देख कर पलट गया है. एमपी 07 जेड 6315 जिसमें टायर थे.गनीमत रही किसी को जानलेवा नुकसान नहीं हुआ. मौके पर बटियागढ़ टीआई नेहा गोस्वामी, एसके दुबे और समस्त पुलिस स्टाफ ने पहुंचकर फायर बिग्रेड के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया.
