अमेरिकी सेना ने यमन पर किये नए हवाई हमले

सना, 13 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी सेना ने शनिवार देर रात उत्तरी यमन में कई स्थानों को निशाना बनाते हुए 10 हवाई हमले किए। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार हमले उत्तरी सादा प्रांत के अल-सलेम जिले, पश्चिमी होदेइदा प्रांत के अल-मुनीरा जिले और मध्य अल-बायदा प्रांत के अल-सौमाह जिले के व्यावसायिक संस्थान पर हुए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर कहा कि हूती के खिलाफ उसका अभियान जारी है।

अमेरिका ने 15 मार्च को हूती बलों के खिलाफ अपना हवाई अभियान फिर से शुरू किया, जिसमें कहा गया कि हमलों का उद्देश्य समूह को लाल सागर में इजरायल और अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों के खिलाफ हमले शुरू करने से रोकना है।

उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूतियों ने कहा कि यदि इजरायल गाजा में अपना आक्रमण बंद कर दे और गाजा पट्टी में महत्वपूर्ण मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दे तो वे अपना अभियान रोक देंगे।

Next Post

शासको के लिए आज भी आदर्श हैं विक्रमादित्य: उपराष्ट्रपति

Sun Apr 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महाराजा विक्रमादित्य ने अपने शासन काल में कला संस्कृति, साहित्य और विज्ञान के विकास को संरक्षण और संवर्धन के साथ जो मूल्य स्थापित किए, कालान्तर में वे ही भारत की सांस्कृतिक आदर्श एवं पहचान बने। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ […]

You May Like