
इंदौर. उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे रेलकर्मी से मिर्ची पाउडर डालकर पैतीस हजार की लूट करने वाला शातिर बदमाश चंद दिनों में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी, साइबर इनपुट और तकनीकी सर्च की बदौलत पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है.
घटना तीन मई शाम 7:30 बजे की है, रेलवे कर्मचारी यशित सोनकर टिकट काउंटर पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने उनके कार्यालय में घुसकर आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और हाथ में रखे 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था. जीआरपी पुलिस ने फरियादी की शिकातय पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साइबर इनपुट और तकनीकी सर्च की बदौलत आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
