उन्हेल: गोवंश वध के मामले का चंद घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

उन्हेल,  उज्जैन जिले की उन्हेल थाना पुलिस ने गोवंश वध के एक मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से वध में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम बैजनाथ खेड़ी रोड स्थित एक कुएं में अज्ञात लोगों ने गोवंश का वध कर सिर और पैर काटकर सफेद खाद के बोरे में भरकर फेंक दिए हैं। पहचान छिपाने के लिए बोरे में पत्थर भरकर उसे कुएं में डाल दिया गया था।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध क्रमांक 259/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एएसपी व नगर पुलिस अधीक्षक नागदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भथ्यू खान उर्फ बकरी वाला, 32 वर्ष, निवासी पठान मोहल्ला उन्हेल को पकड़ा। इसके साथ एक 15 वर्षीय और दो 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश वध करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का धारदार सत्तूर, दो छुरियां और मांस काटने में इस्तेमाल लकड़ी का गुटका बरामद किया। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष चौहान के नेतृत्व वाली टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

ओडिशा में भारी बारिश के कारण हाई अलर्ट जारी

Sat Jul 4 , 2026
भुवनेश्वर, 04 जुलाई (वार्ता) ओडिशा सरकार ने राज्य में भारी बारिश के कारण अपने प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट पर रखा है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को किसी भी स्थिति से निपटने और बाढ़, जल-जमाव, कमजोर ढांचों एवं खड़ी फसलों को होने वाले नुकसान तथा निचले इलाकों व शहरी […]

You May Like