
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गोला मंडी स्थित देवगुरु बृहस्पति मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान बृहस्पति के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर से लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने तेलीवाड़े चौराहे पर काफिला रुकवाया और आम जनता के साथ गुमटी पर जाकर चाय पी और चाय के रुपए भी दिए।
इससे पहले देवगुरु बृहस्पति महाराज के मंदिर में सीएम ने पूजन-अर्चन किया,मंदिर के पंडित आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराया गया। दर्शन के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक प्रवास उज्जैन की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ाव को दर्शाता है। उज्जैन में देवगुरु बृहस्पति मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने ठंड के मौसम में स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पी और आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक से हालचाल पूछा और आम लोगों से चर्चा की। चाय के बाद जब दुकानदार ने पैसे लेने से संकोच किया तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह तो लेना होंगे और चाय का भुगतान किया। यह पल सादगी और जनसंपर्क का प्रतीक बना। वहीं महाकाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर से मेला परिसर तक नि:शुल्क बस सेवा, ई-रिक्शा, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए गोल्फ कार्ट एवं व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। यह मेला उज्जैन की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा।
