मप्र में ग्रीन एनर्जी में निवेश: SAEL कंपनी लगाएगी 3200 करोड़, सीएम डॉ यादव से की मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार की शाम नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन (ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन) के नामी कंपनी एसएईएल के पदाधिकारियों ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में अपनी भावी निवेश योजना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखबीर सिंह आवला ने मध्यप्रदेश में बॉयोमास एग्रीकल्चर वेस्ट उर्जा उत्पादन के लिए 3200 करोड़ रूपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया। कंपनी के एमडी ने इसके अतिरिक्त भी अन्य संभावनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी द्वारा मप्र में निवेश करने की मंशा पर प्रसन्नता जताई और कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत और अभिनंदन है। राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करने को तत्पर है।

सौजन्य भेंट के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला, एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पदाधिकारी इंदरदीप सिंह गिल एवं संदीप सिंह चढ्ढा भी उपस्थित थे।

Next Post

7 पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त

Wed Mar 18 , 2026
सीधी । जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद 7 पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिये गये। सीएमएचओ सीधी ने सीधी शहर सहित जिले में मापदंडों के विपरीत संचालित पैथालॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया। जिले में मनमानी तौर पर पैथालॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित […]

You May Like