किसानों को सुविधा अब 30 तक होंगे तुअर के पंजीयन

जबलपुर: किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा तुअर उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि में वृद्धि की गई है। किसान अब 30 अप्रैल तक तुअर का विक्रय करने अपना पंजीयन करा सकेंगे। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ एस के निगम से मिला जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 में तुअर का समर्थन मूल्य 7 हजार 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.

जबकि जिले की मंडियों में तुअर का अधिकतम मूल्य 6 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल प्राप्त हो रहा है। डॉ निगम ने समर्थन मूल्य पर तुअर के विक्रय हेतु किसानों से अधिक से अधिक संख्या में 30 अप्रैल तक अपना पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें उनकी उपज की अधिक कीमत प्राप्त हो सके।

Next Post

बीमारी से तंग वृद्ध दंपत्ति ने साथ जीने मरने का वचन पूरा कर लगाई फांसी

Tue Apr 22 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सिंघुली ग्राम में रहने वाले पति-पत्नी ने साथ जीने मरने का वचन पूरा करते हुए एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि पति-पत्नी बीमारियों से ग्रस्त थे जिससे तंग आकर उन्होंंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस के […]

You May Like