एमपीसीए के खिलाड़ी सड़क हादसे के हुए शिकार

आवागमन के लिए 6-6 खिलाड़ियों को आटो में करा रहे सवार

शहडोल । एमपीसीए द्वारा शहडोल में अंडर 19 का संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश की 10 संभाग की टीम हिस्से ले रही हैं। चंबल संभाग के खिलाड़ी ऑटो में सवार होकर गुरुवार की शाम कन्ना बहरा मैदान से क्रिकेट खेल कर शहडोल वापस लौट रहे थे। तभी आकाशवाणी के पास ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में चंबल संभाग के खिलाड़ी स्पर्श धाकड़ निवासी ग्वालियर के कंधे में, शहडोल निवासी शिवांश शर्मा के कंधे में चोट आई है। वहीं ग्वालियर के खिलाड़ी अर्णव चड्ढा के हाथ में चोट आई । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों की मदद की और दूसरे ऑटो को रुकवा कर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। ऑटो में अन्य खिलाड़ी भी सवार थे जिन्हें मामूली चोट पहुंची है। एमपीसीए द्वारा शहडोल में 26 दिसंबर से अंडर 19 का टूर्नामेंट कराया जा रहा है। 2 जनवरी को शहडोल और चंबल संभाग के बीच मैच था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद खिलाड़ी कन्नाबहरा मैदान से वापस शहडोल के एक होटल के लिए ऑटो में सवार हो कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

एमपीसीए की लापरवाही उजागर

एमपीसीए शहडोल इकाई का स्टेडियम जिले के बाहर बना हुआ है जो कि उमरिया जिले के कन्ना बहरा क्षेत्र में आता है, इन दिनों यहाँ पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के आवागमन की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। खिलाड़ियों को मैदान से होटल आने-जाने के लिए आटो की व्यवस्था की गई है। आटो में 6 से अधिक खिलाड़ियों को भेजा जाता है, जबकि आटो में 3 से अधिक सवारी बैठाने का प्रावधान नहीं है। खिलाड़ियों के आवागमन की ऐसी सुविधा प्रदान की जा रही है जो कि खिलाड़ियों के लिए जान को जोखिम बन सकती है। कुछ खिलाड़ियों ने दबी जुबान में यह भी बताया कि उन्हें एमपीसीए से मिलने वाली कई सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। जानकारी के अनुसार एमपीसीए के नियमानुसार खिलाड़ियों के आवागमन के लिए बस की व्यवस्था की जानी चाहिए।

इनका कहना है

खिलाड़ियों के लिए मैच के दौरान पूरे समय एम्बुलेंस की व्यवस्था रहती है और टीम के साथ 2-2 मैनेजर रहते हैं, आटो में 6 खिलाड़ी ही सवार रहते हैं। आवागमन के दौरान अचानक आटो पलट गया तो क्या कर सकते हैं।

सुनील खरे,

संभागीय क्रिकेट संघ अध्यक्ष

Next Post

2 बाइक की आमने-समने भिड़ंत, तीन लोग घायल, एक गंभीर, उदयपुर रेफर, महू रोड पर हुआ हादसा

Fri Jan 3 , 2025
नीमच। शहर के महू रोड बस स्टैंड के पास माधोपुरी बालाजी मंदिर के पास एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने […]

You May Like

Play sound