प्रियंका मूंदडा ने ग्वालियर के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी प्रियंका मूंदडा ने अमेरिका के प्रमुख शहर आटलांटा में आयोजित मिसेज इंडिया इन यूएसए प्रतियोगिता में अनेकों प्रतिद्वंदियों को पीछे छोडते हुए मिसेज इंडिया इन यूएसए का खिताब जीत लिया. वे प्रतियोगिता की विनर घोषित की गईं। भारतीय मूल की कमलेश चुघ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अमेरिका के अलग -अलग प्रांतों में रहने वाली भारतीय विवाहित सुंदरियों ने हिस्सा लिया था. टेलेंट राउंड में प्रियंका मूंदडा को मोस्ट ड्रिजलिंग पर्सनालिटी मानते हुए विनर घोषित कर उनके सिर पर सौंदर्य मुकुट सजाया गया. प्रियंका मूंदडा ग्वालियर की पहली महिला सहकारी लक्ष्मी बाई बैंक की संस्थापक श्रीमती अलका श्रीवास्तव की सुपुत्री और शहर की प्रख्यात महिला चिकि. डॉ मीना मूंदडा की पुत्र वधु हैं. वे पिछले ढाई दशक से शिकागो मेंं फैशन और डिजाइन इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं.

Next Post

श्रीलंका को हराकर भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में

Fri Dec 19 , 2025
दुबई 19 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऐरन जॉर्ज (नाबाद 58) और विहान मल्होत्रा (नाबाद 61) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 12 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली […]

You May Like