नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त की 15 दिन में दूसरी ट्रैप कार्रवाई

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम भ्रष्टाचार का हब बनता जा रहा है। नर्मदापुरम में बीते 15 दिनों के अंदर लोकायुक्त की टीम ने 2 कार्यवाही की है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस प्रकार आम जन को अपने हक के लिए अधिकारी कर्मचारियों को रिश्वत देना पड़ रही है। कुछ दिन पहले कृषि विभाग के उपसंचालक को लोकायुक्त टीम में ट्रैप किया था और आज जनजाति कार्य विभाग के बाबू मनोज सोनी को दस हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। लगातार जिले के रिश्वतखोरी के मामले बढ़ते जा रहे है।

फरियादी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि उसने अंतर्जातीय विवाह किया था। अंतर्जातीय विवाह करने पर शासन की योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उक्त प्रोत्साहन राशि को जनजातीय विभाग के द्वारा दिया जाता है। मनोज सोनी उसी शाखा के बाबू है। जिन्होंने रिश्वत की मांग की थी। फरियादी ने बताया कि उसने लोकायुक्त में शिकायत की और पूरी टीम के साथ आया। आज मैने 10 हजार रूपये फाइल में रख कर दिए। मेरे पास इनका रिश्वत मांगने का वीडियो भी है। जिसमें इनका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इन्होंने दो किस्तों में पैसे की मांग की थी।

आज की कार्यवाही में लोकायुक्त डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि फरियादी प्रवीण कुमार है। 1 मई 2024 को इनका अंतरजातीय विवाह हुआ था। शासकीय योजना के तहत इन्हें ₹2,00,000 की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान था। यहां के जो शाखा प्रभारी है मनोज कुमार सोनी होशंगाबाद कार्यालय में इनके द्वारा ₹1,00,000 की मांग की गई थी। संबंधित आवेदक के द्वारा शिकायत की गई थी कि मैं सक्षम नहीं हूं नहीं दे सकता इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। इस संबंध में आज इन्हें ₹10,000 दिए गए थे। इसके बाद इन्हें अभिरक्षा में लिया गया है और प्रकरण दर्ज किया है

Next Post

स्कूल बसों की सघन चेकिंग, एक बस जप्त 1 लाख 33 हजार की चालानी कार्रवाई

Tue Dec 16 , 2025
राजगढ़: मंगलवार को जिले में स्कूल बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया.परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की गहन जांच की. वाहनों के बीमा प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की […]

You May Like