जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : निगमायुक्त

ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कई शिकायतें अनअटेंड रहने पर कार्यपालन यंत्री राजीव सिंघल, क्षेत्राधिकारी अभय तोमर तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचन्द्र धोलपुरिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 100 दिन से अधिक लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत रिपोर्ट मांगी गई।

आयुक्त ने लगभग पूर्ण हो चुकी सड़कों का निर्माण तत्काल समाप्त करने, जलभराव वाले क्षेत्रों में कार्य तेज करने तथा नालों पर अतिक्रमण के कारण जलभराव होने पर संबंधित भवन अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध कॉलोनियों, जर्जर भवनों, स्वच्छता एप, संपत्तिकर, जीआईएस सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 8 अगस्त को हेरिटेज हिल पर प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान की भी समीक्षा की गई

Next Post

यश राज फिल्म्स ने स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘राह रिकॉर्ड्स’, अमन के गीत ‘जादूगरी’ से होगी शुरुआत

Tue Aug 4 , 2026
मुंबई, 04 अगस्त (वार्ता) भारत के प्रमुख मनोरंजन स्टूडियो यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने और उन्हें एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने नए रिकॉर्ड लेबल ‘राह रिकॉर्ड्स’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल […]

You May Like