सड़कों पर सांड युद्ध से दहशत: राजगढ़ रोड पर घंटों थमा रहा आवागमन, बाल-बाल बचे लोग

ब्यावरा: प्राय: नगर की सडक़ो, चौराहों एवं गली-मोहल्लो में आये दिन लड़ते-झगड़ते सांडो से दहशत का वातावरण बना रहता है. बेखौफ लड़ते, दौड़ते सांड वाहन, राहगीरों को अपनी चपेट में ले लेते है, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त होकर कई लोग चोटिल तक हो चुके है.ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह 9 बजे के आसपास स्थानीय राजगढ़ रोड पर श्री राधाकृष्ण मंदिर के यहां देखने को मिला जब अलग-अलग चार सांड आपस में लड़ पड़े. यह लड़ते हुए इधर-उधर भागने लगे. इससे कुछ समय के लिए सडक़ पर आवागमन तक रुक गया. काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा.
आये दिन निर्मित हो रहे ऐसे हालात
नगर सहित जिले भर में बड़ी संख्या में सांड नगर की सडक़ो, गली-मोहल्लो, चौराहों पर देखे जा सकते है. किंतु उस समय दहशत का माहौल बन जाता है जब ये सांड एकाएक आपस में लडऩे पर उतारु हो जाते है. दौड़ते सांड दुपहिया व अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लेते है. कई बार राहगीर, दुपहिया वाहन चालक भी इनकी चपेट में आने से चोटिल हो चुके है.
गली-मोहल्लो में भी इनका जमावड़ा
पूर्व में हाईवे, बाजार, चौराहा तक ही सांड नजर आते थे किंतु अब कॉलोनियों, सकरी गली-मोहल्लों तक में सांड देखे जा सकते है. आये दिन यह आपस में झगड़ते हुए भागते है, जो अपनी चपेट में राहगीरों, वाहनों को ले लेते है, इनकी चपेट में आने से लोग चोटिल हो जाते है. वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके है.

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी […]

You May Like