सीएम डॉ मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम सांस तक देश की सेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित जीवन जिया। राष्ट्र उनके योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ और ऋणी रहेगा। डॉ. यादव ने उनके चरणों में बारंबार प्रणाम करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Next Post

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक; युवाओं और किसानों पर फोकस, 2.24% पर पहुंची बेरोजगारी दर

Wed Feb 11 , 2026
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मुख्य उद्देश्य यूपी को ‘रिकॉर्ड ग्रोथ’ की […]

You May Like