गर्लफ्रेंड से न्यूड वीडियो डिलीट करने के एवज में 1 लाख रूपये, नही देने पर वीडियो किया वायरल

ग्वालियर। तानसेन नगर निवासी एक छात्रा ने सायबर क्राइम और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। एक मनचले ने पहले छात्रा से दोस्ती कर फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसके निजी वीडियो शूट कर लिये। जब छात्रा ने बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बॉयफ्रेंड ने छात्रा से एक लाख रूपये की डिमांग की और मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो उसके रिश्तेदरों को वायरल कर दिये। जब छात्रा के अंकल ने वीडियो देखे तो उसके पिता का बताया। इसके बाद छात्रा ने आपबीती सुनाई। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आज शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई। छात्रा के अनुसार आरोपी उसे अक्टूबर 2025 से लगातार परेशान कर रहा था। लगभग 3 दिन पहले उसने रिश्तेदारों को वीडियो भेजे थे।

*प्रायवेट यूनिवर्सिटी के सेमीनार में हुई थी दोस्ती*

18 वर्षीय पीडि़ता 11वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में महाराजपुरा स्थित एक प्रायवेट यूनीवर्सिटी में आयोजित सेमीनार के दौरान हरमन चावला से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और हरमन ने उसे स्नैपचेट पर जोड़ लिया। पहले सामान्य बातचीत होती थी फिर उसने अपने प्यार का इजहार किया। हरमन ने छात्रा को प्यार के झांसे में लिया और धोखे से उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो हाथ लगते ही आरोपी के तेवर बदल गए। उसने छात्रा को धमकाना शुरू किया और वीडियो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपए मांगे। छात्रा ने जब रुपए देने से इनकार किया और आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो वह हैवानियत पर उतारू हो गया।

आरोपी ने छात्रा के निजी वीडियो उसके परिचितों और नाते-रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर भेज दिए। इस शर्मनाक हरकत का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के पिता के एक दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

Next Post

सुवेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

Fri May 8 , 2026
कोलकाता 08 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों ने श्री सुवेन्दु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह ने यहां शुक्रवार को विधायक दल की बैठक के बाद की। श्री शाह […]

You May Like