सुवेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

कोलकाता 08 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों ने श्री सुवेन्दु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह ने यहां शुक्रवार को विधायक दल की बैठक के बाद की।
श्री शाह ने कहा कि विधायक दल की आज हुई बैठक में विधान मंडल दल के नेता के नाम पर कल 08 प्रस्ताव और अनुमोदन प्राप्त हुए थे और ये सभी प्रस्ताव श्री अधिकारी के पक्ष में थे। नवनिर्वाचित सदस्यों को दूसराे नाम का सुझाव देने के लिए भी पर्याप्त समय दिया गया लेकिन कोई अन्य नाम नहीं आया। श्री शाह ने कहा, ” इसके आधार पर मैं श्री अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता घोषित करता हूं।”

इस तरह श्री अधिकारी का राज्य का नया मुख्यमंत्री बनना तय है।परंपरा के अनुसार उनके नेतृत्व में पार्टी राज्यपाल के समक्ष नयी सरकार के गठन का दावा करेगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार का गठन किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए श्री शाह के अलावा श्री मोहन चारण माझी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता भेजा था। श्री अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने का वहां उपस्थित भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

.....

Next Post

होटल रिलैक्स इन में महिला की संदिग्ध मौत, लहूलुहान शव मिला, साथ रुका युवक फरार, हत्या की आशंका 

Fri May 8 , 2026
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौराहे पर स्थित होटल रिलैक्स इन के एक कमरे में एक महिला की लाश मिली। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं और नाक-माथे से खून बह रहा था, घटना के बाद से महिला के साथ रुका हुआ संदिग्ध व्यक्ति लापता है। […]

You May Like