इंदौर:जंबुडी हप्सी और अरिहंत नगर में पीडीएस के चावल-गेहूं के अवैध भंडारण का खुलासा होने के बाद गांधी नगर पुलिस ने खाद्य विभाग की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले चावल और गेहूं की कालाबाजारी के मामले में गांधी नगर पुलिस ने चार लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है.
कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा की शिकायत पर दर्ज केस में राजेश वर्मा निवासी जंबुडी हप्सी, मुतुर्जा खान निवासी जूना रिसाला, सोनू राजपूत निवासी अरिहंत नगर और हेमराज यादव निवासी संत मार्ग को आरोपी बनाया है.
खाद्य विभाग ने 8 नवंबर की रात जंबुडी हप्सी और अरिहंत नगर इलाके में छापा मारकर पीडीएस अनाज का अवैध भंडारण पकड़ा था. जांच में अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने पंचनामा तैयार कर मामला पुलिस को सौंपा. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
